भुगतान नहीं मिला तो भड़के चालक, उपजिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छीपाबड़ौद - अंता उपचुनाव 2025 के दौरान सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई निजी गाड़ियों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इससे नाराज़ वाहन चालकों ने उपजिला कलेक्टर अभिमन्यु सिंह कुंतल को दिया ज्ञापन ।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला परिवहन अधिकारी द्वारा लगभग 12 दिनों तक गाड़ियों को राज्य कार्य हेतु उपचुनाव में लगाया गया था। हालांकि, आज तक इन गाड़ियों का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे चालकों में असंतोष है।
चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि उनका बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए। यह ज्ञापन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया, जिन्होंने इस मामले पर अपनी नाराज़गी भी जाहिर की।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश मालव, चंद्रेश,राजेंद्र , दीप कुमार, पप्पू बंजारा, पृथ्वीराज , सुखपाल गुर्जर, ,सुरेश गोयल और हंसराज सहित कई अन्य वाहन मालिक शामिल थे। ज्ञापन में उनके नाम और वाहन पंजीकरण संख्या भी दर्ज किए गए हैं।
वाहन मालिकों ने जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की अपील प्रशासन से की ताकि उन्हें हो रही परेशानी से राहत मिल सके।