अंता में पागल कुत्तों का आतंक: ब्रह्मपुरी में 2 बच्चे गंभीर घायल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
🐕 अंता में पागल कुत्तों का आतंक, ब्रह्मपुरी में 2 बच्चे घायल
अंता कस्बे में पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को ब्रह्मपुरी मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घायल बच्चों की पहचान
हमले में घायल बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है –
14 वर्षीय भारती पुत्र भगवान दास मेघवाल
4 वर्षीय दिव्यांश पुत्र दीपक मेघवाल
हमले में दोनों बच्चों के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत बीच-बचाव कर बच्चों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल ले जाकर एंटी-रेबीज टीके लगवाए।
पहले भी हो चुके हैं हमले
स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रह्मपुरी मोहल्ले में इससे पहले भी पागल कुत्तों द्वारा हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, कस्बे के अन्य कई मोहल्लों में भी कुत्तों के झुंड लोगों और पालतू जानवरों पर हमला कर रहे हैं।
दहशत में लोग, प्रशासन से मांग
लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय निवासी भयभीत हैं। अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। कस्बेवासियों ने प्रशासन से आवारा एवं पागल कुत्तों को पकड़ने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।