बारां अपडेट: फाटक संख्या 36 रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग LC-34 निर्धारित

बारां जिले -  में रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के चलते नलका रेलवे फाटक (फाटक संख्या 36) को अस्थायी रूप से सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। यह फाटक 1 मार्च को सुबह 9 बजे से 2 मार्च को शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर के अनुसार इस अवधि में ट्रैक मेंटेनेंस और अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। निर्धारित समय के दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन या पैदल आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। नलका फाटक से गुजरने वाले वाहन अब सुंदलक स्टेशन के पास स्थित एलसी-34 फाटक का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।


Previous Post