होली स्पेशल ट्रेन अपडेट: कोटा-जबलपुर रूट पर 5 नए कोच, यात्रियों को बड़ी सुविधा

कोटा। होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा–जबलपुर–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि यात्रियों की सुविधा और कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इनमें 3 शयनयान (Sleeper) श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3 Tier) तथा 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।
अब कुल 17 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन
अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद अब इस होली स्पेशल ट्रेन में 

कुल 17 डिब्बे उपलब्ध होंगे। इनमें—
6 सामान्य श्रेणी
5 शयनयान श्रेणी
1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी
2 बैठक श्रेणी
के डिब्बे शामिल हैं।
ट्रेन का संचालन और समय सारिणी
🚆 गाड़ी संख्या 09806 (कोटा–जबलपुर)
संचालन: 1 और 3 मार्च
कोटा से प्रस्थान: शाम 18:30 बजे
जबलपुर आगमन: सुबह 06:55 बजे (अगले दिन)
🚆 गाड़ी संख्या 09805 (जबलपुर–कोटा)
संचालन: 2 और 4 मार्च
जबलपुर से प्रस्थान: सुबह 09:10 बजे
कोटा आगमन: रात 22:15 बजे

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के अंता, बारां, अटरू, सालपुरा और छबड़ा गुगोर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेगी, जिससे हाड़ौती और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व टिकट की उपलब्धता और समय सारिणी की जानकारी आधिकारिक पोर्टल से अवश्य जांच लें।




Previous Post