राजस्थान पेंशन योजना 2026: किन लोगों की पेंशन बंद हुई और कैसे होगी फिर शुरू

जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सरकार ने 1.74 लाख से अधिक पेंशनधारियों की पेंशन रोक दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक भगवाना राम सैनी के सवाल के जवाब में दी।
राज्य में वर्तमान में करीब 91 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से अभी पेंशन के रूप में 1300 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। हाल ही में पेश किए गए बजट में इस राशि में 150 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा भी की गई है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा पेंशन रोकी गई

     किस जिले में कितने पेंशनर्स की पेंशन रोकी

जगह

पेंशन रोकने के मामले
अजमेर
9647
अलवर
14073
बारां
9623

बाड़मेर

5335
बांसवाड़ा
34,163
बालोतरा
1222
ब्यावर
1444
भरतपुर
3379
भीलवाड़ा
12401
बीकानेर
6482
बूंदी
762
चित्तौड़गढ़
2481
दौसा
1284

चूरू

1603
डीग
4946
धौलपुर
3669
डूंगरपुर
967

डीडवाना-कुचामन

921
श्रीगंगानगर
1096
झुंझुनू
973
जोधपुर
1974
करौली
1253
खैरथल तिजारा
5412
कोटा
4272
कोटपूतली बहरोड़
3000
नागौर
1552
पाली
1321
फलोदी
2691
प्रतापगढ़
1922
राजसमंद
1248
सलूंबर
1945
सवाईमाधोपुर
2462
सीकर
2102
टोंक
1671
सिरोही
1488
उदयपुर
9282
कोटा 4272
बारां 9623

झालावाड़

25,970
जालोर
2298
जैसलमेर
573
जयपुर
3915
हनुमानगढ़
820
वेरिफिकेशन के बाद 40 हजार से ज्यादा की पेंशन फिर शुरू
जिन पेंशनधारियों की पेंशन बैंक खाते की गलत जानकारी, डेटा मिसमैच या ई-मित्र पर गलत डेटा फीड होने के कारण रोकी गई थी, उनका दोबारा वेरिफिकेशन किया गया।
जांच के बाद 40,167 पेंशनधारियों की पेंशन फिर से बहाल कर दी गई है।
जिलावार बहाल पेंशन के आंकड़े इस प्रकार हैं:
अलवर – 6,077
बांसवाड़ा – 6,923
भीलवाड़ा – 5,006
झालावाड़ – 3,531
प्रतापगढ़ – 2,234
इन कारणों से रोकी जाती है पेंशन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में निम्न स्थितियों में पेंशन रोकने की कार्रवाई की जाती है:
पेंशनधारी की मृत्यु हो जाने पर
राज्य से बाहर स्थायी रूप से शिफ्ट होने पर
परिवार में किसी सदस्य के सरकारी नौकरी लगने पर
विधवा पेंशनधारी के पुनर्विवाह होने पर
पात्र पाए जाने पर फिर शुरू होती है पेंशन
जिलों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी रोकी गई पेंशन के मामलों की दोबारा जांच करते हैं। यदि जांच में पेंशनधारी पात्र पाया जाता है, तो उसकी पेंशन फिर से शुरू कर दी जाती है।
सरकार की ओर से बहाल की गई पेंशन का एरियर सहित भुगतान भी किया जाता है।
और नया पुराने