बिजौरा में जिला स्तरीय जनसुनवाई: पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

 बिजौरा। कस्बे के ग्राम पंचायत कार्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीएम हवाई सिंह यादव ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की।

Bijora Gram Panchayat Jan Sunwai Peyjal Samasya

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत मिलने वाला शुद्ध पेयजल समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान महिलाओं ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि समय पर पानी नहीं मिलने से घरेलू कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

ग्रामीणों ने खेतों तक जाने वाले रास्तों की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस संबंध में अजय नागर ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान समस्याएं तो रखी गईं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

जनसुनवाई में तहसीलदार, बीडीओ, सरपंच भवानी शंकर मीणा सहित ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने